फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman insulted for possession of land, fired on husband

Etah News: जमीन पर कब्जे के लिए महिला की बेइज्जती, पति पर किया फायर

Mon, 17 Apr 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman insulted for possession of land, fired on husband
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव ककरावली में आवासीय पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए पट्टा स्वामी के घर में घुसकर मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट लिए। जान से मारने की नीयत से फायर किया और पत्नी को बेइज्जत किया। अदालत ने मामला संगीन पाते हुए पिलुआ थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।अदालत में दी अर्जी में गांव निवासी शैलेश कुमारी ने बताया कि आवासीय पट्टे की जमीन पर कच्चा मकान बनाकर रह रहे हैं। जिस पर गांव के दबंग किस्म के फूलेंद्र कुमार, रूबी, आकाश आदि कब्जा करने का प्रयास करते हैं। पति सोनेलाल ने अदालत में मुकदमा डाल दिया। इससे नाराज होकर 2 मार्च 2023 को शाम 6 बजे आरोपी फूलेंद्र कुमार, रूबी, आकाश उर्फ भूरे, सोनू, विनोद नाजायज असलहों के साथ घर में घुस आए।
विज्ञापन

मारपीट करते हुए सोने की चेन तथा पचास हजार रुपये लूट लिए। सोनेलाल पर फायर कर दिया। अदालत में पीड़िता ने बताया कि उसने थाने में व एसएसपी से गुहार की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र वीरभद्र ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed