{"_id":"65d3594f1b5e9ee6e9054008","slug":"woman-going-to-attend-marriage-ceremony-dies-on-the-way-etah-news-c-163-1-eta1001-112928-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ननद की शादी में जा रही थी भाभी, आधे रास्ते पहुंची ही थी...चुपके से आई मौत; किसी को नहीं हो रहा यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ननद की शादी में जा रही थी भाभी, आधे रास्ते पहुंची ही थी...चुपके से आई मौत; किसी को नहीं हो रहा यकीन
Tue, 20 Feb 2024 01:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:41 PM IST
सार
ननद की शादी में पति के साथ जा रही महिला के अचानक सीने में दर्द हुआ। पति ने बस रुकवा ली। महिला को तत्काल एटा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की इस प्रकार मृत्यु की सूचना जिसे भी मिली यकीन नहीं कर पाया।
विज्ञापन
women death
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नोएडा से ननद के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने भाभी खुशी-खुशी अपने पति के साथ घर जा रही थी। रास्ते में ही अचानक उसे सीने में दर्द, घबराहट हुई। इसके बाद सांसें थम गईं। पति सहित छोटी-छोटी चार बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियों में खलल पड़ गया है।
अरविंद कुमार निवासी गांव नूरपुर हथौड़ा थाना बिलग्राम जिला हरदोई ने बताया कि 6 मार्च को गांव में बहन की शादी है। वैवाहिक रस्में व कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। वह नोएडा में प्लास्टिक के उत्पाद बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करता है। पत्नी व चार छोटी बच्चियां भी साथ रहती हैं। घर में शादी के चलते 3 बच्चों को पहले घर भेज दिया। सोमवार को पत्नी सीमा (35) व छोटी बेटी को साथ लेकर रोडवेज बस से गांव जा रहा था। बेटी को बुआ की व पत्नी को ननद की शादी में शामिल होने की खुशी थी।
नोएडा से चलकर बस लगभग आधे रास्ते में रविवार की रात लगभग 11 बजे एटा शहर के पास पहुंची थी कि सीमा के सीने में दर्द उठा और सांसे तेज चलने लगीं। अरविंद ने घबराकार बस को रुकवाया और एक निजी अस्पताल में पत्नी को दिखाया। जहां हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां सीमा को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद अरविंद अपनी पत्नी के शव को लेकर चला गया।
विज्ञापन
हार्टअटैक के थे लक्षण
महिला को हार्टअटैक के लक्षण बताए जा रहे हैं। घबराहट, सीने में दर्द, सांसें तेज चलना हार्टअटैक के दौरान होता है। मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में तैनात डॉ. शिवकुमार ने बताया कि कभी-कभी किसी छोटी बीमारी को नजरअंदाज करने पर इस प्रकार के मामले सामने आ जाते हैं। लोगों को समय-समय पर अपने शरीर का चेकअप कराते रहना चाहिए।