फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman found to have dengue, 240 fever victims reach hospital

Etah News: महिला को निकला डेंगू, 240 बुखार के पीड़ित पहुंचे अस्पताल

Tue, 17 Sep 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman found to have dengue, 240 fever victims reach hospital
एटा। जनपद के बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी से लेकर सीएचसी पर मरीजों की भीड़ जमा रहती है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में एक महिला डेंगू पॉजिटिव आई। वहीं मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 240 बुखार के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने खून की जांच कराई तो कई मरीजों के प्लेटलेट्स कम आए।
विज्ञापन


बारिश में संक्रामक बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। कोई खांसी और सर्दी से परेशान है तो कई बुखार से ग्रसित है। मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी तक बुखार के पीड़िताें की भरमार है। कॉलेज में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हर ओर मरीजों की भीड़ नजर आती है। मंगलवार को सुबह पर्चा काउंटर खुलने से पहले ही मरीज वहां लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। दोपहर 1:30 बजे तक पर्चे बने। इस दौरान 2146 मरीजों के पर्चा बनाए गए कै।
विज्ञापन

सर्वाधिक मरीज मेडिसिन विभाग में पहुंचे। यहां 5 चिकित्सकों ने दो कक्षों में मरीजों में देखा। 560 मरीजों का यहां उपचार किया गया। 240 मरीज बुखार के पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया बुखार कि पीड़ितों को डेंगू निकल रहा है। अधिकतर बुखार पीड़ितों की जांच की बात करें तो प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं। बताया वायरल बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला हरजू निवासी गुड्डो देवी को बुखार के चलते भर्ती किया गया। बताया गया 4 दिन से इनको बुखार आ रहा था। वहीं बच्चा वार्ड में मंगलवार को कुल 20 बच्चे भर्ती रहे। जबकि दवा काउंटर पर दोपहर 2 बजे के बाद तक मरीजों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed