{"_id":"628926a1e7629e65580450ec","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-etah-news-agr534210274","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निधौली कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जिटौली में संदिग्ध परिस्थिति में 25 वर्षीय विवाहित महिला की मौत हो गई। ससुरालीजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। मायके पक्ष ने हकीकत जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला नरे निवासी पन्नालाल ने बताया 25 वर्षीय पुत्री कुशलेस की शादी निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव जिटौली निवासी सतीश के साथ छह वर्ष पूर्व की थी। शुक्रवार सुबह उनके पास कॉल आई, जिस पर बेटी के घर पहुंचे। उसके घर पर डायल 112 की पुलिस मौजूद थी।
इस दौरान बताया गया कि दामाद ने बेटी की पिटाई की है। समझा-बुझाकर चले गए। दोपहर 12 बजे फिर कॉल आई, बताया गया कि उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार रात को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट में महिला की मौत फंदे पर लटकने से होना बताई गई है। निधौलीकलां थाने के प्रभारी बेगराम ने बताया कि महिला की मौत हुई है। अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।