{"_id":"68c850f3030ddc47a90d98f9","slug":"woman-dies-of-illness-brother-accuses-of-negligence-in-treatment-etah-news-c-163-1-eta1001-139035-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बीमारी से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का भाई ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बीमारी से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का भाई ने लगाया आरोप
Mon, 15 Sep 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव बावली निवासी एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन अंत्येष्टि के लिए शव को श्मशान भूमि ले गए। तभी मृतका के मायके से पहुंचे भाई ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया।
थाना मलावन के गांव नगला भूपाल निवासी सचिन ने बताया कि बहन गीता (25) का विवाह 5 वर्ष पूर्व थाना सकीट के गांव बावली निवासी ज्ञान सिंह के साथ किया था। लगभग 2 वर्ष से बहन बीमार चल रही थी। आरोप लगाया कि बहनोई व उनके परिजन ने सही तरीके से उपचार नहीं कराया। इसी वजह से रविवार की देर रात बहन की मौत हो गई। बहन का एक बेटा और एक बेटी है।
मृतका के दूसरे भाई शैलेश का आरोप है कि उपचार के दौरान मौत हो गई तो इन लोगों को मायके में सूचना देनी चाहिए थी मगर नहीं दी। किसी और के माध्यम से जब जानकारी मिली और हम लोग पहुंचे तब तक यह लोग गीता के शव को श्मशान तक ले आए। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। मौत का कारण जानने के लिए परिजन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।