फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies during delivery in private hospital

Etah News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत

Wed, 28 Jan 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 28 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during delivery in private hospital
एटा। शहर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से प्रसूता की मौत हो गई। परिजन के हंगामे के बाद स्टाफ और चिकित्सक भाग गए। वहीं परिजन ने इस मामले की शिकायत कोतवाली नगर और सीएमओ से की है।
विज्ञापन


रविवार को विवेक कुमार निवासी चुन्नीपुर पत्नी ज्योति (25) को मेडिकल कॉलेज में प्रसव कराने के लिए भर्ती किया था। यहां पर चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। रविवार को अवकाश होने की वजह से मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मुलाकात आशा नीलेश से हुई। उसने पीपल अड्डा स्थित आरएन अस्पताल में सफल प्रसव कराने के लिए कहा। इसके बाद वह पत्नी को आरएन हॉस्पिटल ले गया। यहां प्रसव होने के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


रक्तचाप कम होने लगा। इसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उसी दौरान ज्योति की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने हंगामा किया। हंगामा होते देख चिकित्सक व अन्य कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए। इस संबंध में परिजन ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। वहीं सीएमओ से भी शिकायत की है। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। जांच आख्या आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed