फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies after falling from roof, girl injured

Etah News: छत से गिरकर महिला की मौत, बालिका घायल

Mon, 23 Dec 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from roof, girl injured
एटा। थाना रिजोर के गांव फफोतू में सोमवार की सुबह एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। एंबुलेंस में बैठाते ही महिला की मौत हो गई। वहीं, कस्बा व थाना जैथरा में 3 वर्षीय बालिका सीढि़यों से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव फफोतू निवासी जयसिंह ने बताया कि मां माया देवी की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। सोमवार की सुबह छत पर शौच के बाद निकल रही थी। उसी समय वह चक्कर आने के चलते छत से नीचे आंगन में आ गिरीं। आवाज सुनकर हम लोगों ने देखा तो वह बुरी तरह से घायल हो चुकी थीं। उनको लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उपचार के बाद सेहत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस में बैठाते समय ही माया देवी का सांसें थम गईं। जिसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना व कस्बा जैथरा निवासी मनोज ने बताया कि रविवार की शाम को 3 वर्षीय बेटी रिचा घर की छत पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह सीढि़यों के पास आ गई। यहां पैर फिसलने से वह लुढ़कते हुए नीचे आ गिरी। घायल अवस्था में उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उपचार चल रहा है और सेहत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed