{"_id":"6a7a13b36aeefa7629096fb8","slug":"woman-dies-after-childbirth-family-creates-a-ruckus-etah-news-c-163-1-eta1014-154812-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजन ने किया हंगामा
Mon, 10 Aug 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
मृतिका नंदनी का फाइल फोटो।
जलेसर। कस्बा के इसौली चौराहा के पास स्थित सिटी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और मोहल्ले के सैकड़ों लोग अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक परिजन को समझाने का प्रयास किया। सोमवार सुबह तक परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे रहे।
मोहल्ला गिहारा निवासी नंदिनी (23) पत्नी अरुण को रविवार दोपहर करीब एक बजे प्रसव के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसके भाई रोहन ने पुलिस को बताया कि नंदिनी ने सामान्य प्रसव के दौरान स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें नंदिनी की गंभीर हालत की जानकारी नहीं दी।
हालत अधिक बिगड़ने पर अस्पताल के लोग नंदिनी को उसके पति के साथ आगरा लेकर रवाना हो गए। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस अस्पताल लाया गया। जहां घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रोहन का आरोप है कि प्रसव से पहले अस्पताल में 70 हजार रुपये जमा कराए गए थे। प्रसव के बाद भी अस्पताल की ओर से अतिरिक्त रुपये मांगे जा रहे थे। रुपये का इंतजाम करने के लिए कुछ लोग घर गए थे। इसी दौरान नंदिनी की हालत गंभीर हो गई। रोहन ने अस्पताल संचालक और स्टाफ पर उपचार में लापरवाही के साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सक के मौजूद न होने का भी आरोप लगाया है। स्टाफ पर अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए।
पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता लग सकेगा। परिजन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।