फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman died in road accident who going to attend her nephew wedding in Etah Six injured in separate accidents

Etah: भांजे की शादी में शामिल होने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अलग-अलग हादसो में छह घायल

Wed, 06 Mar 2024 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Mar 2024 06:34 PM IST
सार

एटा में भांजे की शादी में शामिल होने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। वहीं अलग-अलग हादसो में छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
woman died in road accident who going to attend her nephew wedding in Etah Six injured in separate accidents
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में भांजे की शादी में जा रही महिला हादसे का शिकार हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। वहीं अन्य सड़क हादसों में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी दुर्गेश कुमार ने बताया कि पत्नी मंजू (32) मंगलवार की शाम अपने भांजे शिवम उर्फ छोटू निवासी नगला जसराम कोतवाली देहात के यहां जा रही थी। वहां मंडप का कार्यक्रम था। वह एक टेंपो में सवार थी। रास्ते में थाना बागवाला के पास लघुशंका के लिए उतरी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना सकीट के गांव नैनपुर कवार निवासी रिंकू, जीतू व देवेंद्र मंगलवार को बाइक से बाजार जा रहे थे। सकीट कस्बे में पहुंचने पर मस्जिद के पास बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। इससे बाइक टकराकर गिर गई। दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए। परिजन इन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली नगर के महाराणा प्रताप नगर निवासी मन्नान खान मंगलवार की शाम मारहरा दरवाजे की पुलिया पर बाइक फिसलने से घायल हो गया। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में जीटी रोड गोशाला निवासी प्रेमपाल सिंह, सुनहरी नगर निवासी रोहित चौहान भी घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed