फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman consumed poisonous substance 10 days ago, died

Etah News: 10 दिन पूर्व महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

Wed, 08 May 2024 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 May 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Woman consumed poisonous substance 10 days ago, died
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव दौलतपुर खंगारपुर में महिला ने 10 दिन पहले विषाक्त पदार्थ खाया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने बेटी के ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उजीर सिंह निवासी घुमरिया थाना रिजोर ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व बेटी बीना देवी (30) की शादी मिरहची थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर खंगारपुर निवासी देवेंद्र के साथ की थी। अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। मगर बेटी की सास सुखदेवी उसको आए दिन परेशान करती थी। मां के कहने पर देवेंद्र मेरी बेटी के साथ गालीगलौज करता था। बीना के भाई विपिन कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल का शाम को इन लोगों ने बहन को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। तबीयत बिगड़ी तो यह लोग उसको छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

29 अप्रैल को आसपास के लोगों ने हमें बहन की हालत खराब होने की जानकारी दी। जिसके बाद हम लोग वहां पहुंचे और बीना की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। 7 मई को चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार न होने पर दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में बीना देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद परिजन ने थाना मिरहची पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए। उजीर सिंह का कहना है कि अगर ससुराल वालों का कोई हाथ नहीं है तो फिर हमारी बेटी को गंभीर अवस्था में छोड़कर क्यों भाग गए? थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया मामले में दी गई सूचना के आधार पर मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

------------------------
युवती समेत दो ने खाया विषाक्त पदार्थ
एटा। कस्बा व थाना बागवाला निवासी श्वेता ने नोएडा जाने की मना करने पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। पिता अमरपाल ने बताया कि मंगलवार को श्वेता अपने भाई ओपेंद्र के साथ नोएडा जाने की जिद कर रही थी। मैंने कहा कि अभी नहीं बाद में फिर कभी चली जाना। इसी बात से नाराज होकर उसने घर पर रखी हुई चूहेमार दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो हम लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में लाभ होने पर घर ले आए। वहीं फिरोजाबाद जिले के गांव नगला स्वामी थाना एका निवासी धनवीर ने घर में कहासुनी हो जाने के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने गई। जानकारी होने पर परिजन उसको लेकर मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचे। जहां उपचार के बाद सेहत में सुधार होने पर घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed