फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman committed suicide by consuming pesticide After dispute with her husband in Etah

Etah News: पति से विवाद के बाद महिला ने खाया कीटनाशक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Sat, 03 Aug 2024 09:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 09:39 PM IST
सार

एटा में पति से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक खा लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
woman committed suicide by consuming pesticide After dispute with her husband in Etah
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार रात पति से विवाद होने के बाद पत्नी ने कीटनाशक खा लिया। परिजन उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


घटना जसरथपुर थाना क्षेत्र के बढ़ापुर गांव की है। गांव निवासी ज्योति (32) का शुक्रवार शाम पति लाले से किसी बात पर विवाद हो गया। आसपास व घर-परिवार के लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। बताया जा रहा है कि लाले नशे का लती है। रात को महिला ने घर पर रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


यह देखकर परिजन उसको लेकर फर्रुखाबाद के लिए निकले। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी जसरथपुर ओपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। इनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। किसी तरह के आरोप की तहरीर मिली नहीं है। मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed