फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman came out of her house was shot during fight between two parties

UP: दो पक्षों में टकराव...मारपीट और फायरिंग, शोर सुनकर बाहर निकली महिला को लगी गोली; हालत गंभीर

Tue, 22 Apr 2025 05:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Apr 2025 05:33 PM IST
सार

दो पक्षों में हो रहे टकराव का शोर सुनकर बाहर आई महिला को गोली लग गई। गोली सिर में लगी। हालत गंभीर होने मेडिकल काॅलेज से रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
woman came out of her house was shot during fight between two parties
घटना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात के गांव नगला समन में सोमवार की देर रात दो पक्षों के मध्य किसी बात के कारण लड़ाई-झगड़ा हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। शोर सुनकर घर से बाहर निकली महिला के गोली लग गई। गंभीर हालत में उसको मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 

नगला समन निवासी गोविंद यादव ने बताया कि गांव में दो पक्षों के मध्य विवाद हो रहा था। शोर सुनकर मां कुसुमा देवी घर के बाहर दरवाजे पर आ गईं। तब तक विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए जान लेने पर उतारू हो गए। दोनों ही ओर के युवक तमंचा निकालकर फायरिंग करने लगे। इसी बीच एक युवक ने गोली चलाई जो दरवाजे पर बैठी मां के सिर में आकर लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही मां गंभीर रूप से घायल हो गईं और लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। चीख सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और गंभीर रूप से घायल मां को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। रोहित ने रोते हुए बताया कि मां की आंख और चेहरा गोली लगने से खराब हो गया है। इस समय जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं।

 
विज्ञापन

एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि नगला समन में महिला के गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed