फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman burnt after getting electrocuted while installing TV wire

Etah News: टीवी का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी

Fri, 08 Nov 2024 09:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 08 Nov 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt after getting electrocuted while installing TV wire
एटा। थाना व कस्बा जैथरा के मोहल्ला गांधीनगर में टीवी का तार लगाते समय एक महिला विद्युत करंट की चपेट में आने से झुलस गई। अन्य घटनाओं में एक युवक और महिला भी विद्युत करंट की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बा जैथरा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी मुस्कान ने बताया कि उनकी चाची शहनाज टीवी का तार लगा रही थी। प्लग ना होने की वजह से एक तार बोर्ड में और दूसरा उनके हाथ में छू गया। जिसके चलते वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उनका उपचार चल रहा है। थाना कोतवाली नगर के गंगनपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी चाची रेखा देवी सबमर्सिबल पंप से पानी भर रहीं थीं, तभी करंट आ गया और वह घायल हो गईं।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव मुखरना निवासी आकाश ने बताया कि मेरे चाचा अंकुश खेत से लकड़ी का गठ्ठर लेकर आ रहे थे। निधौली रोड पर विद्युत लाइन के तार नीचे होने की वजह से चपेट में आकर झुलस गए। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed