फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman body found lying on bed husband accused of murder

UP: दावत में बहनोई से कहासुनी...फिर बहन की माैत की मिली सूचना, घर पर इस हाल में मिली लाश; देखकर कांप गई रूह

Sat, 22 Feb 2025 07:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 22 Feb 2025 07:12 PM IST
सार

विवाहिता का शव बेड पर पड़ा मिला। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Woman body found lying on bed husband accused of murder
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला मिट्ठू में शुक्रवार की देर शाम महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। मृतका के भाई ने बहनोई के साथ हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना नयागांव के सराय अगहत निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नगला मिट्ठू में एक दावत थी। जहां वह निमंत्रण में शामिल होने वह पहुंचा। बहनोई अवधेश लोधी भी उस दावत में आए थे। किसी बात की वजह से उनसे विवाद हो गया। बाद में वह दावत खाने के बाद घर वापस लौट आया।
विज्ञापन


देर शाम सूचना मिली कि बहन सीता (25) की हत्या कर बहनोई व अन्य ससुलरालीजन फरार हो गए हैं। मायके वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि सीता कमरे के अंदर बेड पर पड़ी हुई थी और गले पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजीत का आरोप है कि बहनोई अवधेश ने अपने भाई अजीत, अमित, अनिल और बहन गीता देवी, अमन व विकास के साथ मिलकर बहन की फंदा लगाकर हत्या की है। बताया कि बहन की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व अवधेश के साथ की थी। विवाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।


रंजीत का आरोप है कि ससुरालीजन उससे खुश नहीं थे और एक लाख रुपये व सोने की चेन और दो अंगूठी की मांग करते थे। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच-पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed