फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman body found hanging from noose brother accuses of murder

UP: पति ने की दूसरी शादी...फिर भी नहीं मानी हार, अब इस हाल में मिली महिला की लाश; फट पड़ा परिजनों का कलेजा

Thu, 27 Feb 2025 07:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 27 Feb 2025 07:49 PM IST
सार

तीन वर्ष पहले पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। विवाहिता ने हार नहीं मानी। अब विवाहिता फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Woman body found hanging from noose brother accuses of murder
मृतका का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर मुस्की में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। भाई ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


थाना व कस्बा सिढ़पुरा जिला कासगंज निवासी मानवेंद्र ने बताया कि 2018 में बहन प्रियंका की शादी धूमधाम के साथ गांव दौलतपुर मुस्की निवासी अमित यादव के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद ही पति परेशान करने लगा और तीन वर्ष पूर्व अमित ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


 

मामला कोर्ट में चल रहा था, जिसमें बहन की जीत हुई थी। दूसरी पत्नी मायके चली गई थी। लगभग 15 दिन पहले ही प्रियंका मायके से ससुराल आई थी। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने घर के कमरे में पंखे पर साड़ी के फंदे से शव लटका देखा तो डायल 112 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी।



 

मानवेंद्र ने बहनोई सहित अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि हम लोग पहुंचे तो घर पर कोई नहीं मिला। भाई ने आरोप लगाया कि बहन को मारकर शव को फंदे से लटकाया है, ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। सीओ जलेसर नितीश गर्ग भी पहुंचे। बताया कि मौत कैसे हुई, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed