{"_id":"63e3da448ea94b5a260fab70","slug":"woman-arrested-for-killing-husband-by-lover-etah-news-c-25-1-55454-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: प्रेमी से पति की हत्या कराने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: प्रेमी से पति की हत्या कराने वाली महिला गिरफ्तार
Wed, 08 Feb 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। जलसेर क्षेत्र के गांव दौलतपुर गिलौली स्थित वन विभाग की जमीन पर खड़े बबूल के जंगल में रविवार की शाम मातादीन उर्फ कालीचरन निवासी डबरई थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद की हत्या कर शव फेंका गया था। इस मामले में पुलिस खुलासा करके दो को जेल भेज चुकी है। बुधवार को प्रेमी से हत्या कराने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मातादीन उर्फ कालीचरन की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी विनीता ने ही प्रेमी से कराई थी। महिला के प्रेमी शिशुपाल और इसके दोस्त रविंद्र कुमार निवासी कोसमा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया कि मृतक की पत्नी ने ही हत्या का पूरा षड्यंत्र रचा था, इसके बाद दोनों ने मिलकर जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।
प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद महिला भागने की फिराक में थी, सटीक सूचना मिलने पर दबिश देकर आरोपी पत्नी को घर के पास ही महिला आरक्षियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि महिला ने पति की हत्या का षड्यंत्र रचने और हत्या कराने में शामिल होना कबूल किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।