फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman accuses mediator of rape

महिला ने लगाया मझिया पर दुष्कर्म करने का आरोप

Mon, 31 May 2021 06:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses mediator of rape
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने विवाह कराने के मध्यस्थ पर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पति समेत चार लोगों के खिलाफ एसएसपी उदय शंकर सिंह को तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि प्रेमविहारी निवासी मोहल्ला श्याम नगर ने तीन साल पहले उसकी शादी जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में कराई थी। तीन माह बाद ही पति की मौत बीमारी से हो गई। इस दौरान वह गर्भवती हो चुकी थी। बाद में एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद प्रेमविहारी ने आगरा में प्लॉट और पुत्र के नाम पांच लाख रुपये देने का वादा कर महिला की शादी अपने भतीजे राजू निवासी टिमरुआ से करा दी।
विज्ञापन

शादी के बाद राजू मजदूरी करने गुड़गांव चला गया। आरोप है कि प्रेमविहारी ने रुपये और प्लॉट के कागज देने के बहाने मोहल्ला श्याम नगर में अपने किराए के मकान पर उसे बुलाया। जहां उससे छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। राजू को जानकारी दी, लेकिन उसने भी साथ नहीं दिया। बाद में प्रेमविहारी, उसका पुत्र अखिलेश, शैलेश और राजू ने उसे बेहोश कर जलेसर के एक अस्पताल में गर्भपात करा दिया। बाद में घर में बंद कर दिया। किसी तरह अपने बच्चे के साथ मायके भाग आई। महिला थाना प्रभारी कंचन कटियार ने बताया कि पीड़िता थाने पर नहीं आई है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed