{"_id":"651b009a3e2b9b8938039c07","slug":"wire-worth-lakhs-stolen-before-new-line-becomes-operational-etah-news-c-163-1-sagr1017-6233-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नई लाइन चालू होने से पहले लाखों का तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नई लाइन चालू होने से पहले लाखों का तार चोरी
Mon, 02 Oct 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन बेरनी की नई 33 केवीए लाइन के 16 खंभों से पहली अक्तूबर की रात चोर तार चोरी कर ले गए। करीब डेढ़ किमी दूरी के तारों को चोरी करने में काफी समय लगने के बावजूद बेखौफ चोर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।
रविवार को तार चोरी होने की सूचना पर विद्युत निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद निरीक्षण किया गया और तार चोरी होने की तहरीर अवर अभियंता कैलाश शर्मा ने देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तार की कीमत लाखों रुपये की बताई जा रही है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि तार चोरी होने की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।