फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   winter, cold, etah

सर्दी के सितम से गरीबों को बचाने के इंतजाम नाकाफी

Sat, 07 Dec 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
winter, cold, etah
रोडवेज बस स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरा में सुविधाओं का अभाव। - फोटो : ETAH
एटा। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, साधन संपन्न लोग भले ही रजाइयों में चाय की चुस्कियों के साथ मौसम का आनंद लें, पर बेसहारा गरीबों पर यह ठंड सितम ढाने लगी है। दिन-ब- दिन पारा गिरता जा रहा है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से गरीबों को सर्दी से बचाव के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। रैन बसेरा, कंबल वितरण आदि व्यवस्थाएं भी कागजी दिख रही हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड पर बनाए गए अस्थाई रैन बसेरा को दो दिन हो गए हैं। अमर उजाला टीम ने इसकी हकीकत परखी तो यहां टैंट-तंबू तो दिखावे के लिए तान दिए हैं, पर हालात ऐसे हैं कि कोई भी यहां रात बिताने से परहेज करेगा। पालिका की ओर से यहां गद्दे, रजाई व कंबल की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

वहीं डूडा के स्थाई बसेरा में भी कोई इंतजाम नहीं किए हैं। रैन बसेर में सिर्फ बेड और गद्दे डाल रखे हैं, इसके अलावा यहां रजाई या कंबल के कोई इंतजाम नहीं हैं। डूडा का दावा है कि इसमें निराश्रित लोगों के लिए खाने की भी व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में जब रजाई या कंबल की व्यवस्था नहीं तो खाने की क्या बेमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा में ये होनी चाहिए व्यवस्था
- रैन बसेरा स्थाई या फिर चारों ओर से कवर्ड होना चाहिए।
- छत वॉटर प्रूफ होनी चाहिए।
- सोने के लिए पलंग, गद्दा और कंबल या रजाई होनी चाहिए।
- रात में रुकने वालों के लिए हीटर, गर्म पानी, शौचालय का प्रबंध हो।
- आवश्यकता पढ़ने पर लोगों को भोजन का इंतजाम किया जाए।
महिलाओं के लिए नहीं रैन बसेरा
शासन का नियम है कि महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरा बनाए जाएं, नगर पालिका ने एक ही टैंट तंबू तान दिया है। ऐसे में यहां रात को रुकने वाली महिलाओं के साथ कभी कोई अनहोनी घटित हो सकती है।
अलाव के चार प्वाइंट हो चुके शुरू
शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद की तरफ से अलाव जलाने के 4 प्वाइंट शुरू कर दिए हैं। यह चार प्वाइंट महिला थाना, जिला अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन हैं।
20 प्वाइंट हैं अलाव जलाने के
वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, अलीगंज चौराहा, नगर पालिका परिषद, हाथी गेट, प्रेम नगर चौराहा, पुलिस चौकी गोदाम, ठंडी सड़क तिराहा, नन्नूमल चौराहा, मेहता पार्क गेट, घंटाघर, वली मोहम्मद चौराहा, पटियाली गेट चौराहा, रैन बसेरा बस स्टैंड, जनता दुर्गा मंदिर, रश्मी लोक तिराहा, सेवा निकेतन मोड़ आगरा रोड, आगरा रोड चुंगी, सेवा निकेतन आगरा रोड, कचहरी चौराहा, कमला नगर डाकखाना, वर्कशॉप पुलिया।
अलाव की है व्यवस्था
नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि शहर में रैन बसेरा के साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। शहर में अलाव जलाने के लिए 20 प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां पर लोग अलाव के सहारे सर्दी से बचाव कर सकते हैं। अलाव के लिए लगभग 70 से 80 हजार रुपये का बजट अभी तैयार किया है।

-नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरा के केयर टेकर के पास रजाई, गद्दे मौजूद हैं। कोई भी व्यक्ति रात में यहां रुकना चाहता है तो उसे सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी
-डॉ. दीप वार्ष्णेय, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed