फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wine contract resist, put the lock in store

शराब ठेका का विरोध, दुकान में डाला ताला

Mon, 31 Aug 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 31 Aug 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
Wine contract resist, put the lock in store
गांव कठौली स्थित शराब का ठेका हटाने को लेकर सोमवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। यहां एकत्रित हुईं महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर दुकान में ताला जड़ दिया। धरना देते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं ठेका का बोर्ड भी उखाड़ दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कई घंटे तक हुए हंगामा के बाद पंचायत हुई। पंचायत में 10 दिनों में ठेका हटवाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव कठौली मोड़ पर देशी शराब का ठेका है। ठेका से कुछ दूरी पर मंदिर तथा प्राइमरी स्कूल है। साथ ही एक बैंक की ब्रांच भी है। बताते हैं कि आए दिन ठेका पर शराब के नशे में लोग हंगामा करते हैं जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है और मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी, उसके बाद भी ठेका नहीं हटाया गया। सोमवार को किसान नेता, ब्लॉक अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष सुबह 10 बजे ठेका पर पहुंच गए, जबरदस्ती ठेका बंद कराकर ताला डाल दिया, साथ ही बोर्ड भी उखाड़ दिया। यहां पर धरना देकर बैठ गए। हंगामा होता देख ठेका संचालक अरविंद यादव ने पुलिस को शिकायत कर दी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पवन को साथ ले जाने लगी। ग्रामीणों ने विरोध किया, खुद भी साथ चलने लगे। एकत्रित भीड़ को देख बाद में पुलिस की देखरेख में पंचायत हुई। पंचायत में निर्णय हुआ कि 10 दिनों के अंदर ठेका हटवा दिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन

इस मौके पर गंगाराम, बाबूजी, प्रकाश, राजकुमार, जीतू, पोप सिंह, राधे, रामवती, वीरेंद्र, इतिश्री, बट्टो देवी, शारदा देवी, नारायण देवी, नेकसे सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed