{"_id":"6ad27017a64c59bb250aa674","slug":"remove-encroachments-and-relocate-vendors-to-designated-areas-etah-news-c-163-1-eta1013-158514-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अतिक्रमण हटाकर वेंडरों को व्यवस्थित स्थानों पर स्थापित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अतिक्रमण हटाकर वेंडरों को व्यवस्थित स्थानों पर स्थापित करें
Sat, 17 Oct 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों एवं डूडा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को राजस्व वृद्धि, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने अतिक्रमण की समस्या दूर करने के लिए वेंडरों को चिह्नित कर उपयुक्त स्थानों पर व्यवस्थित रूप से स्थापित करने को कहा, जिससे यातायात सुचारु रहे। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्रों में मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने को कहा। नई लाइटें लगाते समय सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि बंदरों से उन्हें होने वाले नुकसान को रोका जा सके।
उन्होंने प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए व्यापार मंडल से प्राप्त प्रस्ताव पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर हरियाली की सुरक्षा करने को कहा। उन्होंने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने को कहा। प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने, उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने तथा गोशालाओं से आय बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।