{"_id":"6ad26f1395c72483ee09ca0a","slug":"six-people-including-a-woman-from-the-village-of-rasulpur-gadhauli-have-been-found-to-be-suffering-from-dengue-etah-news-c-163-1-eta1004-158496-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गांव रसूलपुर गढ़ौली की महिला समेत छह लोग मिले डेंगू पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गांव रसूलपुर गढ़ौली की महिला समेत छह लोग मिले डेंगू पीड़ित
Sat, 17 Oct 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में डेंगू दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रही है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में 6 लोग डेंगू पीड़ित मिले। इसमें एक महिला रसूलपुर गढ़ौली की शामिल है। सभी को डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में हर दिन दो से चार मरीज डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं। उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मरीजों की संख्या बहुत कम है।
मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती हाथरस के कीलामई निवासी हरिओम (26) ने बताया कि चार दिन पहले ससुराल असरौली आए हुए थे। यहां बुखार आने पर निजी क्लीनिक से दवा ली लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच की जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं दलेलपुर निवासी मिथलेश (25) ने बताया कि उन्हें दो दिन से बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई।
नगला फरीद निवासी विनीता (32) की भी बृहस्पतिवार को जांच कराई गई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा मानपुर निवासी गजेंद्र (28), रसूलपुर गढ़ौली निवासी माया देवी (40) और मैनपुरी के गांव कुढ़रिया निवासी सुधीश (31) डेंगू पीड़ित मिले। रसूलपुर गढ़ौली निवासी माया देवी ने बताया कि डेढ़ माह से बुखार आ रहा था। गांव में स्वास्थ्य विभाग के शिविर में मलेरिया व डेंगू की जांच कराई गई लेकिन डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए आए। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जिसमें पुष्टि हुई। सभी डेंगू पीड़ितों को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।