फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Will not wait to come home, Hindi will reach students' doorstep

Etah News: घर आने का नहीं करेगी इंतजार, हिंदी पहुंचेगी विद्यार्थियों के द्वार

Tue, 12 Sep 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 Sep 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Will not wait to come home, Hindi will reach students' doorstep
आगरा। गैर हिंदी भाषी राज्यों के विद्यार्थी हों या विदेशी। हिंदी सीखने के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान में आने की बाध्यता नहीं होगी। संस्थान ने इनके द्वार तक हिंदी को पहुंचाने की योजना बना रखी है। लघु अवधि के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। विद्यार्थी इन्हें अपने घर बैठे ऑनलाइन सीख सकेंगे।
विज्ञापन

स्वदेशी विद्यार्थियों के लिए संस्थान ने लघु अवधि का पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। इसमें प्रवेश के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। हिंदी भाषा कौशल नाम से तीन माह का पाठ्यक्रम तैयार किया गया है जिसे संस्थान के अकादमिक परिषद से मंजूरी भी मिल गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील बाबुराव कुलकर्णी ने बताया कि तीन-माह का पाठ्यक्रम वर्ष में दो बार संचालित किया जाएगा। विद्यार्थी सामान्य संपर्क की भाषा सीख सकेंगे। अभी तक संस्थान में आकर सीमित संख्या में ही विद्यार्थी हिंदी का प्रशिक्षण प्राप्त कर पाते हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रम की समय सारिणी विद्यार्थियों के अनुकूल रखी जाएगी, जिससे वह बाकी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई या दूसरे काम के साथ हिंदी सीख सकेंगे।
विज्ञापन


विदेशी विद्यार्थियों के लिए तैयार किया जा रहा पाठ्यक्रम
संस्थान के निदेशक ने बताया कि विदेशी विद्यार्थियों के लिए लघु अवधि का पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसे भी ऑनलाइन ही पढ़ाया जाएगा। यह 15 से 20 दिन का पाठ्यक्रम होगा। इसमें विदेशी विद्यार्थियों को हिंदी की सामान्य जानकारी दी जाएगी। जिससे वह हिंदी के प्रचलित शब्दों को जान सकें। अभी संस्थान के आगरा मुख्यालय व दिल्ली केंद्र को मिलाकर 100 सीटें विदेशी विद्यार्थियों के लिए हैं। संस्थान के नवीकरण व भाषा प्रसार विभागाध्यक्ष प्रो. उमापति दीक्षित का कहना है ऑनलाइन पाठ्यक्रम तैयार होने पर अपेक्षाकृत ज्यादा विदेशी विद्यार्थियों तक हिंदी की पहुंच बनाई जा सकती है। लघु अवधि के पाठ्यक्रम करने के बाद उनमें हिंदी सीखने की ललक और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य एशिया के राजदूतों के लिए पाठ्यक्रम तैयार
केंद्रीय हिंदी संस्थान ने मध्य एशिया के राजदूतों के लिए भी हिंदी का पाठ्यक्रम तैयार किया है। विदेश मंत्रालय की मंशा के अनुरूप हिंदी संस्थान ने पाठ्यक्रम तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed