{"_id":"66ad0fe534388dc9e6097301","slug":"will-have-to-travel-for-three-days-to-agra-will-be-in-trouble-etah-news-c-163-1-eta1001-120711-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीन दिन घूमकर जाना पड़ेगा आगरा, होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीन दिन घूमकर जाना पड़ेगा आगरा, होगी परेशानी
Fri, 02 Aug 2024 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर खड़ी बसें
- फोटो : बस स्टैंड पर खड़ी बसें
एटा। आगरा जाने वाले यात्रियों को शनिवार से सोमवार तक फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कांवड़ यात्रा के कारण तीन दिन रूट डायवर्जन रहेगा और बस घुमाकर निकाली जाएंगी। समय और किराया दोनों अधिक लगने से यात्रियों पर मार पड़ेगी।
जिला मुख्यालय से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री आगरा का सफर करते हैं। यहां से सबसे अधिक लोग उपचार के लिए आगरा जाते हैं। ऐसे लोग या तो ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं या फिर तीन दिन बाद की तारीख डॉक्टर से ले रहे हैं। बस के माध्यम से जाने वाले यात्रियों को सावन के इस महीने में शनिवार से सोमवार तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन से परेशानी हो रही है। एटा से निकलने वाली गाड़ियां सीधी न जाकर घूमकर आगरा पहुंच रही हैं। सीधे रास्ते से आगरा जाने में दो से ढाई घंटे का समय लगता है, लेकिन रूट डायवर्जन के चलते तीन से चार घंटे का समय लग रहा है। इसके अलावा जो किराया 124 रुपये है, वो इन तीन दिन 167 रुपये देना पड़ेगा।