फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   'Why the street lights of the municipality do not light up in the dark of night'

रात के अंधेरे में क्यों नहीं जलतीं पालिका की स्ट्रीट लाइटें

Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
'Why the street lights of the municipality do not light up in the dark of night'
कासगंज। शाम होते ही पालिका की स्ट्रीट लाइट क्यों नहीं जलती हैं। गलियों में अंधेरा रहता है। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना होता है। यह सवाल जनहित के प्रार्थनापत्र पर संज्ञान लेते हुए स्थायी लोक अदालत ने नगर पालिका से किया और नोटिस दे दिया। हालांकि पालिका ने नोटिस का जवाब भी लोक अदालत में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 4ए के निवासी शिवकांत भारद्वाज ने आवास विकास कॉलोनी की जन समस्या को लेकर लोक अदालत में प्रार्थनापत्र दायर किया। जिसमें लिखा कि पालिका की स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब हैं। रात्रि में काफी अंधकार रहता है। जिससे यहां के लोगों के आने जाने में अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने नगर पालिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। नोटिस मिलते ही पालिका ने आनन-फानन बीते दिनों स्ट्रीट लाइट सही कराने के बाद लोक अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा है। फिर लोक अदालत ने शर्तों के साथ समझौता कराया है। नगर पालिका ने अपने जवाब में लिखा है कि प्रकाश की नियमित एवं सुचारु व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed