{"_id":"650736aa861ceb5a610b4c56","slug":"while-trying-to-save-the-cattle-herd-a-truck-full-of-sugar-entered-a-ditch-the-cleaner-injured-etah-news-c-163-1-sagr1016-5479-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गोवंश के झुंड को बचाने में चीनी से भरा ट्रक खाई में घुसा, क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गोवंश के झुंड को बचाने में चीनी से भरा ट्रक खाई में घुसा, क्लीनर घायल
Sun, 17 Sep 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। बरेली से मध्य प्रदेश के भिंड़ जा रहा चीनी से लदा ट्रक सिरसा टिप्पू नहर के पास गोवंश के झुंड को बचाने में बेकाबू होकर खाई में घुस गया। क्लीनिक घायल हो गया। पुलिस ने क्लीनर को उपचार के लिए भेजकर ट्रक को खाई से निकलवाया है।
रविवार की सुबह लगभग तीन बजे बरेली से चीनी लादकर ट्रक मध्य प्रदेश के भिंड़ जा रहा था। जैसे ही ट्रक थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू नहर के समीप पहुंचा, ठीक उसी समय सड़क पर गोवंशों का झुंड आ गया। चालक शिव सिंह ने ट्रक को सड़क किनारे खाई की ओर मोड़ दिया। बेकाबू होकर खाई में घुसे ट्रक में बैठा क्लीनर घायल हो गया।