{"_id":"670d5dfa41286c6f4e09075b","slug":"when-wife-did-not-return-from-her-parents-home-husband-committed-suicide-by-hanging-himself-etah-news-c-163-1-eta1001-124396-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने फंदा लगाकर दी जानन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने फंदा लगाकर दी जानन
Mon, 14 Oct 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नगला छोकर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि इसकी पत्नी लगभग डेढ़ माह से मायके में रह रही थी। रविवार को उसको बुलाने गया था, मगर उसने आने से मना कर दिया तो सोमवार को युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
गांव नगला छोकर निवासी मुरारीलाल ने बताया कि तेहरे भाई सत्यवीर (28) ने सोमवार को सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लोडर वाहन चलाता था। लगभग डेढ़ माह पूर्व पत्नी नेहा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते वह अपने मायके कस्बा व थाना जलेसर के मोहल्ला हथौड़ा में रह रही थी। रविवार को सत्यवीर अपनी पत्नी को बुलाने गया था, लेकिन उसने साथ आने से मना कर दिया। तभी से वह परेशान चल रहा था।
उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह घर के बरामदे में दुपट्टे से फंदा लगाकर उसने जान दे दी। जानकारी होते ही घर में चीत्कार मच गई। ससुराल में सूचना मिलने पर पत्नी नेहा भी आ गई। परिजन की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।द