{"_id":"67dffa39bb6941e93d087c4e","slug":"when-the-husband-did-not-give-5-lakh-rupees-he-left-the-married-woman-at-her-maternal-home-etah-news-c-163-1-eta1001-131348-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 5 लाख रुपये नहीं दिए तो विवाहिता को मायके छोड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 5 लाख रुपये नहीं दिए तो विवाहिता को मायके छोड़ गए
Sun, 23 Mar 2025 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 23 Mar 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में रजनी कुमारी निवासी कृष्णा नगर पीपल अड्डा ने पति विपिन कुमार निवासी कासिमपुर थाना दादों जिला अलीगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज में मांगता है। मना करने पर पीटते हुए मायके में छोड़ गया।
रजनी ने बताया कि पिता बलवीर सिंह ने 6 नवंबर 2011 को विपिन के साथ उसका विवाह किया था। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देते हुए लगभग 16 लाख रुपये शादी में खर्च किए थे। कुछ दिन बाद ही पति विपिन कुमार, ससुर प्रेमपाल, सास गुड्डी देवी, ननद शशी और ननदोई नीतेश कुमार अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। 5 लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
कुछ समय बाद एक बच्ची को जन्म दिया तो पीटा और कहा कि हमें बेटा चाहिए था। अब तो 5 लाख रुपये जरूर लेकर आओ तभी रखेंगे। एक दिन बहाना कर कार में बिठाकर लाए और पीपल अड्डे पर छोड़कर भाग गए। कहा कि दोबारा ससुराल आई तो जान से मार देंगे। रिपोर्ट लिखाने थाने में पहुंची तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया, तब उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।