{"_id":"685d8854d2ef27b23e086e5f","slug":"when-the-accused-did-not-come-the-police-took-action-against-his-father-etah-news-c-163-1-eta1003-135465-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आरोपी के न आने पर पुलिस ने पिता पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आरोपी के न आने पर पुलिस ने पिता पर की कार्रवाई
Thu, 26 Jun 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। चाचा-भतीजे में मारपीट होने की जानकारी पर पुलिस के पहुंचने पर भतीजा गायब हो गया। इस पर पुलिस उसके पिता को थाने ले आई। आरोपी के न आने पर पुलिस ने पिता पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
क्षेत्र के गांव सर्रा में बुधवार की रात को गोविंद शाक्य का भतीजे जाहर सिंह से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर आवेश में आकर जाहर सिंह ने चाचा गोविंद की मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम मामले को रफा-दफा कर चली गई। पुलिस के कार्रवाई न किए जाने पर जाहर सिंह फिर से चाचा से झगड़ा करने लगा।
इस पर गोविंद ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थाने से कोबरा टीम आने पर जाहर सिंह भाग गया। जाहर सिंह के न मिलने पर पुलिस उसके पिता रामनरेश को पकड़ कर ले गई। बृहस्पतिवार की सुबह जाहर सिंह के थाने न पहुंचने पर पुलिस ने रामनरेश पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। संवाद