फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   When he did not give money for alcohol, he was beaten and his belongings were thrown at him

Etah News: शराब के लिए नहीं दिए रुपये तो पीटते हुए सामान फेंका

Sat, 05 Apr 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 05 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
When he did not give money for alcohol, he was beaten and his belongings were thrown at him
एटा। थाना कोतवाली नगर में अमन निवासी कृष्णा नगर पीपल अड्डा ने लोधीपुरम निवासी प्रदीप यादव उर्फ डाबला और सुदीश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो इन लोगों ने जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां देते हुए ठेले पर रखा हुआ सामान फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

अमन ने बताया कि वह पीपल अड्डा स्थित ग्रामीण बैंक के सामने मोमोज और फिंगर की रेहड़ी लगाता है। प्रदीप यादव और सुदीश प्रतिदिन रेहड़ी पर आकर शराब पीते हैं और मोमोज आदि खाकर पैसे भी नहीं देते हैं। कई बार मना करने के बाद भी नहीं मानते हैं। 31 मार्च को शाम के समय दोनों लोग आए और शराब के लिए 500 रुपये मांगने लगे। मना करने पर गालियां दीं और 100 रुपये के मोमोज पैक कराकर जाने लगे। पैसे मांगे तो जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां देते हुए लात-घूंसो और लोहे के पाइप से बुरी तरह से पीटा। आसपास के लोग बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने रेहड़ी पलट दी। समान को इधर-उधर फेंकते हुए जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed