फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   When he confessed to the crime, the court released him on a fine

Etah News: जुर्म कबूला तो कोर्ट ने जुर्माने पर छोड़ा

Tue, 13 May 2025 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
When he confessed to the crime, the court released him on a fine
एटा। मोटर दुर्घटना का एक मामला 11 साल से चल रहा था। अदालत के चक्कर लगाकर परेशान आरोपी ने अदालत में जुर्म कबूल लिया। अदालत ने भी रहम दिखाते हुए उसे जुर्माने पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में कासगंज रोड पर हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के सामने 13 सितंबर 2014 को हादसा हुआ था। कार और लोडर गाड़ी में टक्कर हो गई थी। इसमें लोडर सवार हरीशंकर व अनिल कुमार को गंभीर चोटें आईं। लोडर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की रिपोर्ट हरीशंकर ने कार चालक कालीचरन निवासी गांव मछरिया थाना फरिया जनपद फिरोजाबाद के विरुद्ध दर्ज कराई। अदालत में इसमें तारीख पर तारीख लगती रहीं। परेशान कालीचरन ने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेश कुमार की अदालत में अपना जुर्म कबूल किया। कहा कि वह गरीब व्यक्ति है, मुकदमा लड़ने में असमर्थ है।
विज्ञापन

कम से कम दंड से दंडित किया जाए। अदालत ने उसको दोषसिद्ध ठहराते हुए विभिन्न धाराओं में 2300 रुपये अर्थदंड और न्यायालय उठने तक के दंड से दंडित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed