फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   When a thief who was taking away a buffalo was stopped, he shot him.

Etah News: भैंस खोलकर ले जा रहे चोर को रोका तो मार दी गोली

Thu, 16 Jan 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 16 Jan 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
When a thief who was taking away a buffalo was stopped, he shot him.
मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद व्हीलचेयर पर बैठा गोली लगने से घायल हुआ किसान और उसके परिजन। - फोटो : मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद व्हीलचेयर पर बैठा गोली लगने से घायल हुआ किसान और उसके परिजन।
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला भवानी में बुधवार की देर रात भैंस खोल कर ले जा रहे चोर को रोकना किसान को भारी पड़ गया। चोर ने गोली मारकर किसान को घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव नगला भवानी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह पशुबाड़े में सो रहा था। बुधवार की देर रात लगभग 1 बजे उसे लगा कि कोई भैंस खोल रहा है। वह उठकर गया तो देखा, एक व्यक्ति भैंस खोल रहा था। यह देखकर राकेश ने पास में रखी हुई लाठी उठाते हुए लोगों को आवाज लगाई।
विज्ञापन

लाठी से उसके ऊपर प्रहार करना चाहा तो चोर ने तमंचे से गोली चला दी जो बाएं पैर में जांघ पर लगी और मैं गिर गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, चोर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राकेश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed