फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wheel of ambulance punctured in the middle of the road, patient worried

Etah News: बीच सड़क एंबुलेंस का पहिया हुआ पंक्चर, मरीज परेशान

Sun, 01 Sep 2024 03:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Wheel of ambulance punctured in the middle of the road, patient worried
एटा। मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही 108 एंबुलेंस का रात के समय बीच राह पहिया पंक्चर हो गया। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कहा कि एंबुलेंस में स्टेपनी नहीं थी। काफी देर तक मरीज को परेशान रहना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज आ रही थी। रात करीब 11 बजे माया पैलेस चौराहे पर पहिया पंक्चर हो गया। वायरल वीडियो के साथ लिखा गया कि एंबुलेंस रास्ते में बीमार हो गई। टायर पंक्चर होने से मरीज घंटों तड़पता रहा। मरीज के परिजन दूसरी एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल करते रहे, लेकिन दूसरी एंबुलेंस नहीं मिली। एंबुलेंस में स्टेपनी भी नहीं थी बदलने के लिए। सरकार करोड़ों रुपये स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कर रही है, इसके बाद भी मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। एंबुलेंस की खस्ता हालत का जिम्मेदार कौन।
विज्ञापन

यह सब बातें लिखकर पोस्ट की गई है। एंबुलेंस के जिला प्रभारी अर्जुन त्यागी ने बताया एंबुलेंस का पहिया पंक्चर हो गया था। उसे कर्मियों ने तत्काल बदला। एंबुलेंस में स्टेपनी उपलब्ध थी। बाद में मरीज को भर्ती कराया गया। सुबह 4:30 बजे मरीज घर गया। इस दौरान भी एंबुलेंस उसे छोड़कर आई। शिकायत आने पर मामले की जांच कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed