{"_id":"69cabf2593a59dfab20a887d","slug":"wheat-procurement-centers-remained-empty-on-the-first-day-lack-of-gunny-bags-etah-news-c-163-1-eta1002-148441-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पहले दिन सूने पड़े रहे गेहूं क्रय केंद्र, बारदाने का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पहले दिन सूने पड़े रहे गेहूं क्रय केंद्र, बारदाने का अभाव
विज्ञापन
अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन गल्ला मंडी में पहले दिन सूने पड़े क्रेय केंद्र। संवाद
एटा। जिले में रबी विपणन वर्ष के तहत इस बार गेहूं खरीद के लिए 78 क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। सोमवार से खरीद शुरू हो गई लेकिन पहले ही दिन केंद्र सूने पड़े रहे। केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा व कर्मचारी भी खरीद प्रक्रिया शुरू करने की स्थिति में नहीं दिखे। किसान केंद्रों पर पूछताछ के लिए पहुंचे।
क्रय केंद्रों पर तौल मशीनें तक नहीं लगीं हैं। कुछ किसानों ने समर्थन मूल्य, तौल व्यवस्था और बारदाना उपलब्धता के बारे में जानकारी करनी चाही पर कर्मचारी खुद असहाय नजर आए। केंद्रों पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि खरीद के लिए तैयारियां की जा रही हैं आवश्यक मशीनें, कंप्यूटर सिस्टम व बारदाना विभाग की ओर से उपलब्ध ही नहीं कराया गया है। विपणन विभाग की ओर से जिले के लिए इस बार 3 लाख 80 हजार क्विंटल गेहूं खरीद लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सोमवार को पहले दिन लगभग सभी केंद्रों पर बारदाना, तौल मशीन और स्टाफ की कमी स्पष्ट दिखी। इससे साफ है कि खरीद अभी शुरू होना दूर तैयारियां भी अधूरी हैं। किसानों ने कहा कि सरकारी ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल लगातार व्यस्त चल रहा है। कई किसान पिछले तीन दिनों से पंजीकरण का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफल नहीं हो पा रहे। वहीं जिला विपणन अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि पोर्टल पर पूरे प्रदेश से दबाव बढ़ा है इस कारण समस्या आ रही है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही सर्वर दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार खरीद की वास्तविक शुरुआत अप्रैल के दूसरे सप्ताह से होने की उम्मीद है क्योंकि अभी मौसम और फसल की स्थिति को देखते हुए अधिकांश किसान अभी फसल की कटाई और मड़ाई में व्यस्त हैं। बताया कि जल्द मशीनें, बारदाना व तकनीकी संसाधन केंद्रों पर भेज दिए जाएंगे।