{"_id":"589f5b974f1c1be71737bac2","slug":"whatever-voters-flowers-welcome-in-ideal-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श बूथों पर मतदाताओं का फूलों से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श बूथों पर मतदाताओं का फूलों से स्वागत
Amar Ujala
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
फूल देकर मतदाता का स्वागत करते पोलिंग अफसर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के 21 आदर्श बूथ पर शनिवार को मतदान के दौरान जश्न का महौल दिखाई दिया। प्रशासन ने इन बूथ पर बच्चों के लिए खिलौने, पेयजल, बैठने के लिए फर्नीचर के अलावा आदर्श बूथों को गुब्बारों, झंडे, रंगोली, फूलों और पतंगियों से सजाया था। यही नहीं अफसरों ने पहला वोट डालने और पहली बार मताधिकार का प्रयोेग करने वाले मतदाताओं को फूल देकर स्वागत किया।
अलीगंज विस क्षेत्र के अंगरइया में बीएलओ ने पहला वोट डालने पर मतदाता सुभाष चंद्र (55) को फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद एडीएम सतीश पाल सिंह अंगरइया में बुजुर्ग मतदाता हेतराम का बूथ पर पहला वोट डालने पर फूल देकर स्वागत किया। एडीएम ने अलीगंज नई तहसील परिसर के आदर्श बूथ पर मोहल्ला काजी निवासी युवा मतदाता आकिल को पहली बार वोट डालने पर स्वागत किया। एटा शाहर के छह आदर्श बूथ पर मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था की गई। बूथ को रंगोली, पतंगीं, झंडे से सजाया गया था। जलेसर, अवागढ़, मारहरा और मिरहची मे भी आदर्श बूथ पर मतदाताओं का स्वागत किया गया। अफसरों ने पहली बार वोट की चोट करने पहुंचे युवाओं के साथ बुजुर्ग मतदाताओं को भी फूल देकर उनका जोश बढ़ाया।