फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   What is talk about talk...no fine or action, arbitrariness of buses on the roads

Etah News: बातें हैं बातों का क्या...जुर्माना न कार्रवाई, सड़कों पर बसों की मनमानी

Sun, 03 Sep 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Sep 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
What is talk about talk...no fine or action, arbitrariness of buses on the roads
एटा। बस स्टैंड के बाहर सड़क पर रोडवेज बस खड़ी करने पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई। बस चालकों पर जुर्माना लगा वेतन से कटौती करने की बात कही गई, लेकिन यह महज बात ही निकली, जिसका कोई असर देखने को अब तक नहीं मिला है। रोडवेज बसें लगातार सड़क पर खड़ी की जा रहीं हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी इसी तरह की बसें खड़े होने से कई बार जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

दिल्ली, आगरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर जाने वाली बसों को अधिकांशत : बस स्टैंड के बाहर ही भरा जाता है। यात्रियों से बस भरने में 10 से 15 मिनट लगते हैं। तब तक बसें जीटी रोड और आगरा रोड पर खड़ी रहती हैं। इसके कारण आधी सड़क घिरी रहती है। आधी सड़क पर अन्य वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में कई बार अन्य बसें व भारी वाहन गुजरते समय फंस जाते हैं और जाम के हालात बन जाते हैं। खासतौर से स्कूलों में बच्चों के पहुंचने और छुट्टी के समय हालात ज्यादा बिगड़ जाते हैं। स्कूल वाहनों के गुजरते समय यहां जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

यह समस्या नई नहीं है, रोडवेज बस चालकों की मनमानी के आगे अफसर भी असहाय नजर आते हैं। इसे लेकर पिछले सप्ताह डिपो की ओर से आदेश जारी किया गया। कहा गया था कि यदि कोई चालक बस स्टैंड से बाहर बस खड़ी करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा और जुर्माना राशि उसके वेतन से काटी जाएगी। उद्देश्य था कि बस चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए, लेकिन चालकों की मनमानी नहीं रुकी, कार्रवाई करने वाले अफसरों के कदम जरूर रुक गए। रविवार को सुबह करीब 11 बजे रोडवेज की सात बसें पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहे से लेकर जिला पंचायत मार्केट तक जगह-जगह दोनों ओर खड़ी थीं। जिनमें यात्री चढ़ और उतर रहे थे। अन्य बसों का आना-जाना भी लगा हुआ था। ऐसे में वहां बार-बार जाम के हालात बन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed