फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wedding Procession Returns Without Bride in etah

UP: शारीरिक कमजोरी देख दुल्हन का शादी से इनकार, लड़की की मां भी बिगड़ी; बुलाई पुलिस, बरातियों ने दिखाई चतुराई

Mon, 11 May 2026 08:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 11 May 2026 08:05 PM IST
सार

दुल्हन ने शादी से इनकार किया तो कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। बहुत समझाने के प्रयास के बाद भी वह नहीं मानी जो बराती खानपान में लगे थे वह भी खा-पीकर एक-एक कर घर के लिए निकल गए। खाना और शादी का अन्य सामान बचा रह गया।

विज्ञापन
Wedding Procession Returns Without Bride in etah
बिना दुल्हन लौटी बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के एटा के सकीट क्षेत्र के गांव में बरात लेकर आए दूल्हा के शारीरिक अक्षम होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन और उसकी मां की जिद पर अड़े रहने पर दोनों पक्ष में समझौता नहीं हो सका। समझौता न होने पर बिन दुल्हन के बरात वापस लेकर जाना पड़ा।

विज्ञापन

बैठे-बैठे दो बार गिरा दूल्हा
नगला फूले निवासी युवती की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निवासी युवक से तय हुई थी। शादी की तारीख 10 मई तय होने पर युवक बरात लेकर रविवार को नगला फूले पहुंचा। बरात की आवभगत होने के बाद लगन की रस्म को दूल्हा समारोह में पहुंचा। लगन में बैठते समय अचानक दूल्हा गिर गया, दूल्हे के गिरते ही लोग अचरज रह गए। संभलने के बाद पुन: दूल्हे को बैठने के लिए कहा गया पर दोबारा दूल्हे के गिरने पर महिलाओं में चर्चा शुरु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन की मां ने बुला ली पुलिस
इस पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने मामले को संभालने का प्रयास करते हुए दूल्हे के बीमार होने पर अस्वस्थ होने का हवाला दिया। इस पर दुल्हन के परिजन को दूल्हे के शारीरिक रूप से सक्षम होने पर संदेह हुआ। चर्चा बढ़ने पर दुल्हन की मां बिगड़ गई हंगामा करते हुए धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हा पक्ष के दो लोगों को लेकर थाने आ गई।

विज्ञापन

बिना दुल्हन के लौटी बरात
थाने आने पर रात भर पंचायत चलती रही दूल्हा पक्ष के लोगों ने अनेक दलील देते हुए बात बनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन और उसकी मां के जिद पर अड़ने पर दूल्हे को बिन दुल्हन के बरात लेकर लौटना पड़ा। थाना प्रभारी विदेश राठी ने कहा किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बराती खा पीकर निकले अपने-अपने घर
दुल्हन ने शादी से इनकार किया तो कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। बहुत समझाने के प्रयास के बाद भी वह नहीं मानी जो बराती खानपान में लगे थे वह भी खा-पीकर एक-एक कर घर के लिए निकल गए। खाना और शादी का अन्य सामान बचा रह गया।

गोद भराई में कुर्सी पर बैठाया दूल्हा
दुल्हन की मां का आरोप है कि लड़की को प्राइवेट दिखाया गया था। तब लड़के को परिजन ने कुर्सी पर बैठाकर रखा। उसे उठने-बैठने में दिक्कत है यह बात छिपाई गई। अब शादी में लग्न के दौरान वह दो बार गिरा और उठ नहीं सका। इसके बाद लड़की पक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed