फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   wedding cancelled because of dawry

अतिरिक्त दहेज नहीं देने पर बारात लौटी

Fri, 20 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Fri, 20 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
दहेज में तीन लाख रुपये न मिलने पर वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पंचायत के बाद भी दहेज पर अड़े लड़के का पिता व और परिवारीजन बिना विवाह कराए अचानक चले गए। बारात भी लौट गई। आक्रोशित लड़की वालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत लिया।
 गांव जाहिदपुर में गुरुवार को भीकम सिंह की बेटी की बारात ढोलना थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सौदान सिंह पुत्र सुंदर सिंह के घर से आई थी। रात तक सब ठीक ठाक रहा। शुक्रवार सुबह फेरों की तैयारियों से पहले ही दूल्हे का पिता सुंदर सिंह तीन लाख रुपये की मांग करने लगा। इस पर सभी हैरत में पउ़ गए। मौजूद लोगों ने काफी समझाया लेकिन वो अपनी जिद पर अड़े रहे।

लड़की का पिता इस रकम को देने में असमर्थता जता रहा था। बात बिगड़ती देख बाराती खिसकने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को बैठाकर पंचायत करने की पहल की लेकिन लड़के वाले नहीं माने। बात बिगड़ते देख दूल्हे का पिता और परिवारीजन भी खिसक लिए, तभी ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर उसे बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची

पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लिया। समाचार लिखे जाने तक दूल्हे के परिवारीजन नहीं पहुंचे।  
दुल्हन के पिता भीकम सिंह के अनुसार शादी छह लाख में तय की थी। शादी से पहले ही वह पूरी रकम सुंदर सिंह को दे चुका है। फेरों से पूर्व पिता सुंदर सिंह ने तीन लाख की अतिरिक्त मांग कर दी। जिसे वह पूरा ना कर सकें। इस पर सुंदर सिंह ने शादी को रोक दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed