{"_id":"671d2a3ff78e4765110bd5dd","slug":"waterlogging-on-the-highway-due-to-lack-of-drains-in-populated-areas-etah-news-c-163-1-sagr1017-124944-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आबादी क्षेत्रों में नाली नहीं होने से हाईवे पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आबादी क्षेत्रों में नाली नहीं होने से हाईवे पर जलभराव
Sat, 26 Oct 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। एटा-कासगंज हाईवे पर स्थित मोहल्ला बीएम नगर के पास पानी निकासी के अभाव में हालात बिगड़ रहे हैं। घरों से निकलने वाले पानी का जलभराव हाईवे पर हो रहा है। इससे सड़क की हालत खस्ता हो रही है। वाहनों के लिए यह मार्ग खतरनाक होता जा रहा है।
बीएम नगर के निवासियों ने अस्थायी उपाय के तहत हाईवे पर पानी को रोक दिया है, इसकी वजह से जलभराव की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे नाली नहीं है। ऐसे में घरों में उपयोग होने वाले पानी को कहां लेकर जाएं। यही वजह है कि पानी सड़क पर रोकना पड़ा है।
वहीं, जलभराव की वजह से सड़क पर गड्ढे बनते जा रहे हैं। हाईवे होने के चलते वाहनों की आवाजाही दिन-रात जारी रहती है। सड़क की बिगड़ती स्थिति के कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटनाओं का खतरा भी काफी बढ़ गया है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों की स्थिति खराब है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है पीडब्ल्यूडी गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। अगर नाली निर्माण करा दिया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड लाखन सिंह ने बताया कि हाईवे पर रोके गए पानी को मामला संज्ञान में है। स्थानीय लोगों को पानी सड़क पर नहीं निकालने के लिए कहा गया है, नाली निर्माण के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।