{"_id":"6a650ed2fc1b101f630a230a","slug":"waterlogging-in-mukka-colony-drains-overflowing-with-filth-etah-news-c-163-1-eta1003-153935-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मुक्का कॉलोनी में भरा पानी, गंदगी से बजबजा रहीं नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मुक्का कॉलोनी में भरा पानी, गंदगी से बजबजा रहीं नालियां
Sun, 26 Jul 2026 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
नरसी सिंह
अलीगंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बावजूद कायमगंज रोड स्थित मुक्का कॉलोनी के लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं। कॉलोनी में बारिश होने से पानी भरा है, नालियां और गलियां गंदगी से बजबजा रही हैं। ऐसे में दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से लोगों को दिक्कत हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्र की मुक्का कॉलोनी के मुख्य मार्ग सहित लगभग सभी गलियों में पानी भरा है। गंदगी होने से तेज दुर्गंध उठ रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। कॉलोनी में बाइक एवं स्कूटी से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। गलियों में पानी भरा होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
-- --
गलियों में जलभराव होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने की दिक्कत हो रही है। गलियों में कीचड़ जमा होने से फिसलन की समस्या हो गई है। गंदे पानी की निकासी न होने पर स्थिति विकराल हो सकती है। - सोनू दीक्षित, शिक्षक
विज्ञापन
-- --
पानी भर जाने से मच्छर बढ़ रहे हैं। ऐसे में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। जल निकासी और नियमित सफाई आवश्यक है, ताकि लोग स्वस्थ रह सकें। - पंंकज चौहान, स्थानीय निवासी
सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी। पानी निकलने के बाद नालियों और गलियों की सफाई कराकर फॉगिंग कराई जाएगी। - शिवशंकर शर्मा, बीडीओ
प्रधान के आवास और सचिवालय के सामने भरा कीचड़
निधौलीकलां। देहात की ग्राम प्रधान प्रेमलता कुशवाह और पंचायत का सचिवालय नगला कछियाना में है। हैरत की बात है कि प्रधान के आवास और सचिवालय के सामने कई माह से कीचड़ जमा है।
नगला कछियाना में पंचायत का सचिवालय और ग्राम प्रधान के आवास में 200 मीटर की दूरी है। प्रधान के आवास और सचिवालय आवागमन के लिए कीचड़ में रखी ईंटों से गुजरना पड़ रहा है। चूक होने पर कीचड़ में गिरने के डर से लोग आनेजाने से कतराते हैं। गांव में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत के नगला दुर्जन और इंदिरा नगर में लोग आपस में चंदा कर सफाई करा रहे हैं। नरेंद्र यादव के घर के पास बने मंदिर के सामने भी गंदगी और जलभराव से लोगों को मंदिर पहुंचने में दिक्कत होती है।
ग्राम पंचायत की बिगड़ी सफाई व्यवस्था के लिए प्रधान और सचिव दोनों जिम्मेदार हैं। हैरत की बात है कि ब्लॉक कार्यालय के नजदीकी गांव की सफाई कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। - संसार सिंह कुशवाहा, कछियाना, निधौली देहात
ग्राम पंचायत के इंदिरा नगर, नगला दर्शन, पुठिया में जलभराव की समस्या पांच वर्ष में भी दूर नहीं हो सकी। पानी की निकासी नहीं होने से गलियों में नालियों का पानी बह रहा है। सफाई कर्मचारी नहीं आता है। - नरसी सिंह, निधौली देहात
ग्राम पंचायत में कई गांव हैं। इसके सापेक्ष में सफाई व्यवस्था के लिए मात्र एक कर्मचारी की तैनाती है। कई बार शिकायत करने पर भी अन्य सफाई कर्मचारी यी तैनाती नहीं हो सकी है। - प्रेमलता कुशवाह, ग्राम प्रधान, निधौली देहात