{"_id":"62d83afb9a3a2e16dc56dc20","slug":"water-filled-in-the-fields-due-to-heavy-rain-farmers-happy-etah-news-agr540713537","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से खुली पालिका की पोल, जलमग्न हुए सरकारी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से खुली पालिका की पोल, जलमग्न हुए सरकारी कार्यालय
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पर भरे बारिश के पानी से निकलते लोग ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। मानसून में बुधवार को पहली जोरदार बारिश हुई। इससे खेत पानी से भर गए। धान की रोपाई करने के लिए इंतजार कर रहे किसान खुश हैं। उन्होंने रोपाई का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है। तमाम किसान बारिश के बीच से ही रोपाई में जुटे हुए नजर आए। वहीं गर्मी में भी कुछ कमी आई है।
उधर, शहर में एक घंटे हुए झमाझम बारिश के बाद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर के सभी नाले ओवरफ्लो हो गए जिससे शहर की सड़कों समेत गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। यहां तक सरकारी कार्यालयों में भी घुटनों तक पानी भर गया। विभिन्न कार्यों से आए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर के नगला पोता, किदवई नगर, मेहता पार्क, घंटाघर, हाथी गेट, गांधी मार्केट, बाबूगंज आदि में जलभराव हो गया।
एसएसपी कार्यालय के बाहर जलभराव
दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई झमाझम बारिश से पूरे शहर में जलभराव हो गया। कचहरी रोड स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चारों ओर पानी भर गया। लोगों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों को भी भरे हुए पानी से होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में भी भरा पानी
कचहरी रोड स्थित न्यायालय परिसर में भी जलभराव हो गया। यहां से गुजरने वाला नाला ओवरफ्लो हो चुका था। न्यायालय परिसर में जलभराव के साथ सड़कों पर भी पानी भर गया, जिससे नाला और सड़क में अंतर ही समझ नहीं आ रहा था। फरियादियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
कलक्ट्रेट भी हुआ जलमग्न
दोपहर को एक घंटे की झमाझम बारिश ने कलक्ट्रेट में भी जलभराव कर दिया। जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट से एनआईसी कार्यालय तक जलभराव की स्थिति बनी रही। यहां पर फरियादियों व अन्य कार्यों से आए लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा।
शिवपुरी मोहल्ले का भी यही हाल
आगरा रोड स्थित शिवपुरी मोहल्ले में भी जलभराव से हालात ज्यादा खराब हो गए। गलियों में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। नाले व नालियां उफान मारते नजर आए। राहगीरों को गली में हो रहे गड्ढे जलभराव से नजर नहीं आए और कई लोग गिरे।