फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   man murdered in love affair in etah

Etah: प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी युवक की हत्या, दो दिन पहले मिला था शव

Tue, 18 Oct 2022 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 12:02 AM IST
सार

गांव रामनगर के समीप दो दिन पूर्व 20 वर्षीय युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त हिमांशु गुप्ता निवासी मोहल्ला राम प्रसाद चौधरी थाना अलीगंज के रूप में हुई।

विज्ञापन
man murdered in love affair in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के राजा का रामपुर क्षेत्र में गांव रामनगर के समीप दो दिन पूर्व 20 वर्षीय युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला था। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक युवक की पहचान हिमांशु गुप्ता निवासी मोहल्ला राम प्रसाद चौधरी थाना अलीगंज के रूप में हुई। उसके परिजन ने अब प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


हिमांशु की मां सुनीता देवी ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि बेटा हिमांशु 14 अक्तूबर शाम सात बजे वापस घर लौटा था। फोन पर बार-बार किसी महिला का नाम लेकर जोर-जोर से बातचीत कर रहा था। अचानक कपड़े पहनकर बात करते हुए घर से बाहर निकल गया। इसके बाद रात में कई बार फोन लगाया लेकिन फोन बंद जा रहा था। अगली सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन


मृतक की मां ने अलीगंज के रहने वाले धर्मेंद्र सहित दो पर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की बात कही है। थानाध्यक्ष संजय राघव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed