{"_id":"1a273371389aa75784dd371476d3a10c","slug":"was-a-victim-of-the-accident-ramkiladhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का शिकार हुआ था रामखिलाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का शिकार हुआ था रामखिलाड़ी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की बस और टाटा 407 की भिड़त में मृत्यु का शिकार हुए अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त मंगलवार को उनके बड़े भाई ने कर ली। वहीं अन्य हादसों में दो लोग घायल हो गए।
बता दें कि सोमवार सुबह कसबा कायमगंज स्थित एक स्कूल की बस अलीगंज से स्कूल के बच्चों को लेकर कायमगंज जा रही थी। सुबह करीब सात बजे अलीगंज-कायमगंज रोड स्थित गांव सतौता दोषपुर के पास सामने से आती टाटा 407 से भिड़ंत हो गई। हादसे में टाटा 407 में सवार चालक बृजेश निवासी बकेवर इटावा, क्लीनर सोनू निवासी बालरूस्तम फर्रूखाबाद गंभीर घायल हो गए थेे। जबकि पीछे बैठे एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। मंगलवार को अज्ञात शव की शिनाख्त रामखिलाड़ी (55) पुत्र रामदीन निवासी बहुरूआ थाना कंपिल फर्रूखाबाद के रूप में मृतक के बड़े भाई रामप्रकाश ने की। उन्होंने बताया कि रामखिलाड़ी सोमवार को थाना जैथरा के गांव नगला दांडी में बहनोई की मौत की सूचना पर अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे।
दूसरी तरफ मनोज निवासी नगला कदम कोतवाली देहात सोमवार रात्रि पैदल घर लौट रहा था। रात्रि करीब आठ बजे हिंदुस्तान लीवर के पास बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। अन्य घटना में कोतवाली नगर के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी संदीप बस स्टेंड के पास ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया।