फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ward mamber beaten sweepar head

सभासद ने सफाई नायक को पीटा, तमंचा ताना

Mon, 29 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 29 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के सफाई नायक व अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर के साथ नामित सभासद द्वारा की गई अभद्रता व पिटाई से सोमवार को सफाई कर्मी भड़क गए। आरोप है कि अलाव की लकड़ी उठाकर ले जाने से मना करने पर घर जाकर गालीगलौज की व तमंचा तान दिया। कार्रवाई की मांग के लिए सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर पालिका के सामने जीटी रोड पर सफाई के उपकरण हाथों में लेकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन




जाम लगने की सूचना पर थाना पुलिस व एसडीएम सदर मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर आधा घंटे बाद जाम खुलवा दिया। बाद में सफाई कर्मी कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र से पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी की मौजूदगी में वार्ता की। इस पर एडीएम ने तीन अधिकारियों की टीम गठित कर तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट मांगी है। कहा है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




बताते हैं कि ठंड के चलते अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर रविवार की रात आठ बजे शहर में जगह-जगह अलाव जलवाने के लिए लकड़ी डलवा रहे थे। इसी के तहत जीटी रोड स्थित बस स्टैंड के बाहर बने रैन बसेरा में भी लकड़ी डलवा रहे थे। आरोप है कि तभी नामित सभासद मोंटू जैन वहां पहुंचे और घर के लिए लकड़ी मांगी। मना किया तो जबरन गाड़ी में इन्हें भर लिया। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। बाद में कैलाशगंज रोड स्थित आवास पर अन्य साथियों के साथ पहुंच गए, जहां उनके साथ मारपीट करते हुए तमंचा भी तान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार की सुबह जब सफाई कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया और पालिका परिसर में एकत्रित होकर हंगामा काटते हुए हड़ताल कर दी। बाद में सभी सफाई के उपकरण आदि लेकर जीटी रोड पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना पुलिस व एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन देकर आधा घंटे बाद जाम खुलवा दिया।


बाद में एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिलाधिकारी नहीं मिलीं। एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र से मुलाकात की। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी भी पहुंच गए। सफाई कर्मचारियों के नेताओं ने घटना की जानकारी देते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई व सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की।



दूसरी ओर रात को सफाई कर्मचारियों की एक बैठक हो रही है इसमें अपनी हड़ताल को जारी रखने या फिर खत्म करने का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर सफाई नायक राजू वकील, राजू विद्यार्थी, पूरन लाल, मनोज कुमार, करतार सिंह, राकेश वर्मा, अनिल कुमार, संजय आदि मौजूद थे।



आधा घंटे के जाम ने खड़ी की परेशानी
सफाई कर्मचारियों द्वारा जीटी रोड पर आधा घंटे तक लगाए जाम के चलते कानपुर-दिल्ली जाने वाले वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शहर में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। छोटे वाहन गलियों में से होकर निकले। यातायात सुचारु होने में लगभग तीन घंटे लग गए।





मामले की जांच के लिए एसडीएम, सीओ सिटी व ईओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है जो तीन दिन के अंदर अपनी जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। यदि जांच में आरोपी दोषी पाया जाता है तो रिपोर्ट दर्ज होने के साथ सख्त कार्रवाई होगी।
-लालमणि मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed