फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   wall of collapsed In Etah teenager died after being buried under debris while old man was seriously injured

Etah News: बारिश के कारण भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर नाती की मौत; बाबा गंभीर रूप से घायल

Thu, 24 Aug 2023 01:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 01:35 PM IST
सार

एटा में बारिश के कारण एक घर की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर नाती की मौत हो गई जबकि बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
wall of collapsed In Etah teenager died after being buried under debris while old man was seriously injured
Etah News: बारिश से दीवार गिरी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बीती रात एक घर की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर नाती की मौत हो गई जबकि बाबा की हालत नाजुक है। हादसे के बाद से घर में चीख पुकार मची हुई है। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


हादसा जलेसर कोतवाली क्षेत्र के नौहखेड़ा गांव में हुआ। बीती रात गांव निवासी रफीक अहमद (74) अपने नाती सुल्तान (15) के साथ से रहे थे। रात में अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में बाबा-नाती दब गए और उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन जाग गए। वह चीख पुकार करने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सातवीं की छात्रा को बेहोश कर उठा ले गया जावेद: छह दिन तक यातनाएं देकर नोचता रहा शरीर; आपबीती सुन कांप गए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सुल्तान को मृत घोषित कर दिया। जबकि रफीक का नाजुक हालत में इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- ससुराल नहीं यातना गृह: दुधमुंही बच्ची को लेकर नहर में कूदी महिला, मायकेवालों ने बताई उत्पीड़न की दर्दनाक कहानी

सूचना पर एसडीम रामनयन सिंह, सीओ राघवेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परजिन ने बताया कि सुल्तान कक्षा सात में पढ़ता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed