{"_id":"5894c8834f1c1bda22e80395","slug":"voting-will-form-a-human-chain-to-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान जागरूकता को बनेगी मानव शृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान जागरूकता को बनेगी मानव शृंखला
Amar Ujala
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
मतदान करने की शपथ लेते लोग
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कासगंज से सोरों तक मानव शृंखला बनाई जाएगी। जिसमें प्रधान, छात्र, एएनएम, आंगनबाड़ी केंद्र संचालिकाएं, आशा कार्यकत्रियां आदि शामिल रहेंगी। शिक्षा विभाग इसके आयोजन में जुटा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों का जागरूक होना जरुरी है। इसके लिए छह फरवरी को मानव शृंखला बनाई जाएगी। पुराने कलक्ट्रेट भवन से लेकर सोरों तक सुबह 10.30 बजे से इसे बनाया जाएगा। इसमें 33 माध्यमिक , महाविद्यालय और परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी, ग्रामीण, प्रधान, समाजसेवी, आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका, आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री आदि शामिल होंगे। बताया कि मानव शृंखला में 40 हजार से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।