{"_id":"57f55fe54f1c1bd05b26f8e1","slug":"voters-list-the-name-of-all-adults-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट में हो सभी वयस्कों का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट में हो सभी वयस्कों का नाम
Amar Ujala
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Logo
विज्ञापन
मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी लोगों का नाम अनिवार्यरूप से शामिल किए जाने का निर्देश है। इसके लिए इन दिनों मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि आठ, नौ और 22 व 23 अक्तूबर को विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान समस्त बीएलओ व अन्य अधिकारी बूथों पर बैठकर सूची में नए मतदाताओं का नाम शामिल करने, सूची की गड़बड़ियां ठीक करने को आवेदन प्राप्त करेंगे। विशेष भियान के दौरान डुग्गी पिटवाकर, मतदाता जागरूकता गीत, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक बनाया जाएगा। डीएम ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने अथवा आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन