फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Violation of section 144, report of stone pelting

Etah News: धारा 144 का उल्लंघन, पथराव करने की रिपोर्ट

Sun, 21 Apr 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Violation of section 144, report of stone pelting
एटा। प्लॉट के विवाद में शहर में बवाल हुआ। धारा 144 व आचार संहिता का उल्लंघन, पथराव करने की रिपोर्ट पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 नामजद व 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र में अंधी मोड से ठंडी सड़क को जाने वाले रास्ते पर विवादित प्लाट को लेकर दो गुटो में विवाद हो गया। जिसके चलते एक दूसरे पर पथराव व गालीगलौज कर रहे हैं। दोनों पक्षों के व्यक्तियों के हाथ में लाठी डंडे व ईट पत्थर हैं। पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। देखा कि विवादित प्लाट पर एक बुलडोजर मशीन चल रही है। जो वहां बने कमरे को तोड़ रही है। वहीं कुछ लोग फावड़ा, सब्बल आदि से प्लाट की बाउंड्री तोड़ रहे हैं। मना करने पर नहीं माने और पुलिस के सामने ही पथराव, गालीगलौज व तोड़फोड़ करते रहे।
विज्ञापन

इस पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। जिसके बाद पुलिस फोर्स को आता देख दोनों गुटों के व्यक्तियों के साथ ही बुलडोजर चालक भी मशीन लेकर भाग गया। स्थानीय लोगो से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक पक्ष के रवि यादव उर्फ रविंद्र, छोटू, प्रीती, रेनू व अनीता निवासी ग्राम ओनघाट थाना बागवाला, अशोक निवासी श्यामनगर गांधी मार्केट थाना कोतवाली नगर और दूसरे पक्ष के संजय दुबे व तिलक सिंह दुबे निवासी नगला धारू थाना अवागढ़, विशाल शर्मा, सोनू व शिवम निवासी शांतिनगर थाना कोतवाली नगर और दो तीन महिला व 10-12 अज्ञात लोग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार के अनुसार दोनों ही पक्ष प्लाॅट पर अपना स्वामित्व जताने को लेकर झगड़ा कर रहे थे। मामले में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed