{"_id":"667af6389b62a9a36d0354a1","slug":"villagers-caught-and-thrashed-youths-who-were-taking-the-car-on-the-pretext-of-trial-etah-news-c-163-1-sagr1016-118856-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रायल के बहाने कार को ले जा रहे युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रायल के बहाने कार को ले जा रहे युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर धुना
Tue, 25 Jun 2024 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। कार खरीदने के बहाने आए हरियाणा के दो युवक ट्रायल के बहाने इसे ले जाने लगे। लगभग 10-12 किमी की दूरी तय करने के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर अवरोधक लगाकर कार को रुकवाया। कार सहित युवकों को पकड़कर धुन दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।मोहन निवासी आराजी वीरहार थाना सकरौली ने अपनी वैगन आर को बेचने के लिए ओएलएक्स व फेसबुक पर मैसेज डाला था। जिसको खरीदने के लिए इंद्र एवं सनी उर्फ रोहन निवासी थाना बडकल फरीदाबाद, हरियाणा मंगलवार को आए। दोनों ने आगरा चौराहे पर जूस की दुकान वाले व्यक्ति के फोन से मनमोहन को वहां बुला लिया। गाड़ी का ट्रायल लेने के लिए आगरा रोड पर लेकर चल दिए। जलेसर, फिरोजाबाद, आगरा मार्ग तिराहे पर गाड़ी को चेक करने लगे।
इसी दौरान गाड़ी मालिक मनमोहन को गाड़ी की डिग्गी खोलकर दिखाने को कहा। जैसे ही मनमोहन उतरकर पीछे गया, दोनों युवकों ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। मनमोहन गाड़ी के ऊपर कूद गया। दोनों युवक जलेसर से 12 किलोमीटर दूर सराय नीम तक मनमोहन को गाड़ी की छत पर डालकर पहुंचे। यह नजारा जब आगरा रोड पर चलने वाले लोगों ने देखा तो उन्होंने मोबाइल से गांव सराय नीम के लोगों को घटना की सूचना दी।
जिस पर गांव सरायनीम पर ग्रामीणों ने गाड़ी को रोकने के लिए सड़क पर पत्थर, पेड़ की लकड़ी आदि लगा दी और सामने खड़े हो गए। भीड़ को देखकर दोनों युवकों ने गाड़ी को रोक लिया। गुस्साये ग्रामीणों ने दोनों को बुरी तरह धुन डाला। इसके बाद जलेसर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि मामला पेचीदा है। इसके समाधान के लिए मुख्यालय से एंटी व्हीकल थेप्ट टीम को बुलाया गया है।