फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   village kakrawali has no development

गांव ककरावली में अव्यवस्थाएं, नहीं हुआ विकास

Wed, 22 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, एटा अमर उजाला
ब्यूरो, एटा अमर उजाला Updated Wed, 22 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
village kakrawali has no development
मंडलायुक्त अलीगढ़ गुरुवार को एटा आ रहे हैं। इस दौरान वो जिले के किसी एक लोहिया गांव का औचक निरीक्षण करेंगे। हालांकि विकास खंड शीतलपुर के गांव ककरावली वर्ष 2013-14 में लोहिया गांव घोषित हुआ था लेकिन विकास के लिए अभी तक इंतजार है। ग्रामीणों की आस है इस गांव का निरीक्षण कर मंडलायुक्त व्यवस्थाओं का सच जान लें। बुधवार को कलक्ट्रेट से लेकर विकास भवन तक मंडलायुक्त के दौरे को लेकर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत ककरावली निवासी वेदराम, शीलेंद्र कुमार, बवलू, ओमवीर, अजय, राजू, ओमप्रकाश, जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके गांव की आबादी 2500 के आसपास है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 17-1800 के बीच है। उन्होंने बताया कि उनके गांव का चयन वर्ष 2013-14 में लोहिया गांव के रूप में हुआ। चयन के बाद लोगों की विकास को लेकर उम्मीद भी बढ़ी थी, लेकिन समय रहते विकास कार्य न होने पर लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आज भी अव्यवस्थाओं को अंबार है।
विज्ञापन


गांव में नाम मात्र को एक गली पक्की हुई है। पूरे गांव में पर्याप्त बिजली के पोल नहीं है, जिसके चलते लोग आज भी लंबी केबलों के सहारे अपने घरों को रोशन कर रहे हैं। ग्राम पंचायत से दूसरे मजरों को जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं है। इसके चलते रास्तों में पानी भरा रहता है। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमिश्नर को लेकर कार्यालयों में हुई तैयारियां
मंडलायुक्त को लेकर कार्यालयों में कर्मचारी व्यस्त दिखे। अब तक हुए विकास कार्यों की बुकलेट और जिले के लोहिया गांवों में चल रहे विकास कार्यों को दुरुस्त करने में लगे रहे। कार्यालयों के निरीक्षण के डर से फाइलों को दुरुस्त किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed